फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम फिर 100 के पार, जानें किस जिले में क्या रेट

Fri, 18 Oct 2024 09:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

राजधानी शिमला में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। कम आपूर्ति दामों में बढ़ोतरी का कारण बताई जा रही है। 
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद दिनों की राहत के बाद त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। राजधानी शिमला में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। कम आपूर्ति दामों में बढ़ोतरी का कारण बताई जा रही है। वहीं, वीरवार को सोलन में टमाटर 90, चंबा में 100, कुल्लू में 70, हमीरपुर में 80, बिलासपुर 70 से 80, नाहन में 70 से 80 और रामपुर में 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिका।

विज्ञापन


राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर सेब से भी महंगा बिक रहा है। रॉयल सेब 50 और गोल्डन सेब 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि टमाटर परचून में 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं उपनगरों में यही टमाटर 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। सब्जी मंडी में टमाटर 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। हालांकि, बीते दिनों टमाटर के दाम गिरकर 60 रुपये तक पहुंच गए थे। स्थानीय टमाटर की फसल अंतिम दौर में है। सब्जी विक्रेता शेर सिंह और मनोज ने बताया कि वीरवार को सब्जी मडी में मांग के मुकाबले आपूर्ति काफी कम है।

इन दिनों मंडी में केवल शोघी और गुम्मा से टमाटर की फसल पहुंच रही है। दिवाली के बाद नासिक की टमाटर की नई फसल आना शुरू होगी। इसके बाद इसके दामों में गिरावट आने की उम्मीद है। उधर, लोअर बाजार सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ कहते हैं कि अन्य दिनों में जहां सब्जी मंडी में 300 से 400 क्रेट टमाटर पहुंचता था, वहीं वीरवार को करीब 50 क्रेट ही पहुंचे। यह भी दाम बढ़ने का एक कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें