फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

Mon, 09 Dec 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में 12 और 13 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू में 12 और 13 दिसंबर, मंडी, शिमला, किन्नौर में 13 दिसंबर और लाहौल स्पीति में 12 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। कुल्लू व लाहौल स्पीति में आज फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है जिससे रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही के मिशन को झटका लग सकता है। बर्फबारी से बंद पड़े रोहतांग दर्रा को बीआरओ ने दो दिन पहले बहाल कर दिया था।

विज्ञापन

लेकिन रोहतांग में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण बीआरओ ने वाहनों को रोहतांग की ओर जाने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि लाहौल की तरफ लोग पैदल ही जा रहे हैं। एक बार फिर बर्फबारी होने से लाहौल के लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। जिला प्रशासन कुल्लू ने भी अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को जिला के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही नहीं करने को कहा है। ऐसे में जिला के दुर्गम व खतरे वाले रूटों पर निगम को मौसम को भांपकर बसों को चलाने की हिदायत दी गई।

केलांग का न्यूनतम तापमान -9.9, कल्पा -0.1 और मनाली -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भुंतर में 0.9, सुंदरनगर 1.8, चंबा 3.0, मंडी 3.4, पालमपुर 5.0, शिमला 5.1,  ऊना 5.2, कांगड़ा 5.4 और कुफरी में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें