लेकिन रोहतांग में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण बीआरओ ने वाहनों को रोहतांग की ओर जाने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि लाहौल की तरफ लोग पैदल ही जा रहे हैं। एक बार फिर बर्फबारी होने से लाहौल के लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। जिला प्रशासन कुल्लू ने भी अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को जिला के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही नहीं करने को कहा है। ऐसे में जिला के दुर्गम व खतरे वाले रूटों पर निगम को मौसम को भांपकर बसों को चलाने की हिदायत दी गई।
केलांग का न्यूनतम तापमान -9.9, कल्पा -0.1 और मनाली -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भुंतर में 0.9, सुंदरनगर 1.8, चंबा 3.0, मंडी 3.4, पालमपुर 5.0, शिमला 5.1, ऊना 5.2, कांगड़ा 5.4 और कुफरी में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।