फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति दौरे के बाद फिर सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली से आईजीएमसी सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से राहगीर झेल रहे दिक्कतें, लक्कड़ बाजार मार्ग भी खड़े किए जा रहे हैं वाहन
विज्ञापन

दोनों ओर खड़ी हो रहीं गाड़ियां, यातायात हो रहा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शहर में व्यवस्थाएं चकाचक होने के बाद अब फिर से शहर की सड़कों की हालत पुराने ढर्रे पर लौट आई है। वीवीआई मूवमेंट को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से सभी वाहनों को हटा दिया था जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो गई थी।

अब इन सड़कों पर फिर से दोनों ओर वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है तो वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजौली से आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग प्रतिबंधित तथा बंधित मार्ग की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद इस मार्ग पर वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इससे संजौली से आईजीएमसी और मालरोड जाने वाले हजारों लोगों के साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों के चलने की जगह पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है। आईजीएमसी से लक्कड़बाजार मार्ग बंधित मार्ग की श्रेणी में है लेकिन यहां फिर भी सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वाहन भी अनाधिकृत रूप से गुजर रहे हैं। इस मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहन और अनाधिकृत वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी रहती है।
विज्ञापन


छोटा शिमला से संजौली मार्ग पर काला ढांक से आगे संजौली की ओर फिर दोनों ओर वाहन खड़े हो रहे हैं। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क पर वाहनों के खड़ा होने के कारण पीक ऑवर्स में सुबह और शाम के समय यातायात प्रभावित होता है। इस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा बैम्लोई से आगे लिफ्ट की ओर भी दोनों ओर वाहन खड़े हो रहे हैं। इस वजह से यह मार्ग संकरा हो गया है। इसका असर यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों की आवाजाही पर पड़ता है।
विज्ञापन




सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव
मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शिमला में पर्यटन सीजन ने भी रफ्तार पकड़ी है। शहर में हर रोज दूसरे राज्यों से हजारों पर्यटन पहुंच रहे हैं। इस वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। पार्किंग की कम सुविधा होने के कारण दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियां भी सड़क के किनारे ही खड़ी हो रही हैं। इस वजह से शहर में चलने वाले स्कूली विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। शहर में ट्रैफिक बढ़ने के साथ ही हिट एंड रन के मामलों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें