दो दिन की कार्रवाई में टीम ने पब्बर नदी के तट पर करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत के ढेर बरामद किए हैं। प्रशासन की ओर से रेत को मौके पर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मौके पर तैनात रोहड़ू के थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस को बरामद सामग्री की निगरानी के लिए तैनात रहने के लिए भी कहा गया है।
एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सीज किए गए रेत को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने कहा खनन में सक्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा लोगों की ओर से सूचना मिली थी कि पटसारी में करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में लगातार खनन चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर छापामारी में करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत के ढेर नदी तट के साथ मिले हैं।