फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन: पंजाब की मंडियों में बिक रहा हिमाचल का रेत, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

Fri, 23 Jul 2021 11:53 AM IST
Krishan Singh अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना

सार

जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने कुछ दिनों पहले खानपुर के पास दबिश देकर अवैध खनन करते हुए 13 टिपरों को पकड़ा था। पुलिस ने अवैध खनन कर ले जाए जा रहे रेत का पता लगाने को लेकर ऊना पुलिस की टीम ने पंजाब के जालंधर में खनन माफिया के अड्डे पर दबिश। 
विज्ञापन
जालंधर में रेत की खरीद को लेकर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सीमांत इलाकों की खड्डों से अवैध खनन कर ले जाया जा रहा रेत पंजाब की मंडियों में मंहगे दामों पर बेचा जा रहा है। पंजाब में बेचे जा रहे महंगे रेत का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। ऊना पुलिस की टीम ने पंजाब के जालंधर में खनन माफिया के अड्डे पर दबिश देकर अवैध खनन के रेत की तस्करी का पता लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने कुछ दिनों पहले खानपुर के पास दबिश देकर अवैध खनन करते हुए 13 टिपरों को पकड़ा था। पुलिस ने अवैध खनन कर ले जाए जा रहे रेत का पता लगाने को लेकर ऊना पुलिस की टीम ने पंजाब के जालंधर में खनन माफिया के अड्डे पर दबिश। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ऊना से अवैध खनन कर सस्ते रेट पर ले जाया जा रहा रेत पंजाब के जालंधर में रेत की मंडी लगाकर महंगे दामों पर रेत बेचा जा रहा है। खनन माफिया के लोगों ने जालंधर में नगर परिषद से किराए पर भूमि लेकर रेत मंडी लगाकर रेत बेच रहे हैं।

पुलिस पता लगा रही है कि रेत को कहां सप्लाई किया जा रहा है। इस अलग तरह के मामले के खुलासे के बाद अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस तरह के अन्य मामलों का भी पता चल सके। जांच में और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। बताया कि मंडियों में रेत बेच रहे लोग टिप्पर चालक को पैसे देकर सस्ते दामों पर हिमाचल से रेत मंगवा रहे हैं और पैसों के लालच में कई टिप्पर चालक रेत ले जाने के लिए दिन में दो-दो चक्कर भी लगा रहे हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें