फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आईजीएमसी में डॉक्टरों ने सात दिन के लिए स्थगित की हड़ताल

Thu, 09 Dec 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि हड़ताल को खत्म नहीं किया है बल्कि रोका गया है। मामले को हल नहीं किया तो इसके बाद आरडीए अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर देगी।
विज्ञापन
आईजीएमसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। गुरुवार दोपहर बाद चार बजे 300 रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए। आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। बताया कि आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह को यह सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


आईजीएमसी के आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज, उपाध्यक्ष डॉ. माधव वर्मा, डॉ. गायत्री कश्यप और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन दिल्ली की यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के साथ इस मामले को लेकर बातचीत हुई है। बातचीत में मंत्री ने बताया कि पीएमओ से उन्हें आश्वासन मिला है कि उनके इस मुद्दे को जल्द हल किया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट में नीट-पीजी की सुनवाई भी जल्द होगी। 

आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि हड़ताल को खत्म नहीं किया है बल्कि रोका गया है। मामले को हल नहीं किया तो इसके बाद आरडीए अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर देगी। रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल पर जाने से आईजीएमसी और कमला नेहरू अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अस्पतालों में कई ऑपरेशन रुक गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें