संजौली-आईजीएमसी सड़क पर वाहन खड़े करने की मनाही है। पुलिस विभाग ने करीब एक महीना पहले इस सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया था, जिसके वाद यहां पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया, किंतु अभी एक महीना भी नहीं गुजरा कि पुलिस अभियान की हवा निकलने लगी है।
आईजीएमसी आने वाले मरीज और तीमारदार पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण प्रतिबंधित सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। इस सड़क पर बिना परमिट के वाहन लाने पर चालान का प्रावधान है। बीते दिनों पुलिस विभाग द्वारा अस्पताल के पास गाड़ी खड़ी करने पर चालान किए जा रहे थे।
गाड़ियां पार्क करने के लिए कार्टरोड पर पीली लाईन लगाई गई है। कुछ दिन पुलिस विभाग ने सख्ती बरतते हुए किसी भी वाहन को अस्पताल के पास खड़ा नहीं होने दिया, पर अब सड़क किनारे कई वाहनों को खड़ा किया जा रहा है और पुलिस महकमा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी है, आज दस गाड़ियों के चालान किए गए है। सड़क से पेशेंट को मिलने आया जा सकता है पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने पर चालान होगा, जरूरत पड़ने पर क्रेन से गाड़ियों को उठाया जाएगा।