1984 बैच के आईएफएस अजय कुमार को प्रदेश वन विभाग पीसीसीएफ (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने वरिष्ठता को अधिमान देते हुए अजय कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
31 जुलाई को पूर्व पीसीसीएफ जीएस गोराया के सेवानिवृत्त से यह पद रिक्त था। बीते दिनों सचिवालय में नए पीसीसीएफ की नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, लेकिन मुख्यमंत्री की संस्तुति न मिलने के चलने नए हॉफ के आदेश जारी नहीं हो सके।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलते ही सरकार ने अजय कुमार की नियुक्ति कर दी है। पीसीसीएफ की रेस में हिमाचल से एसी शर्मा आरसी कंग भी शामिल थे।