फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गाड़ियां नहीं हटाईं तो एमसी ने मलबा डाल बंद कर दी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकासनगर का मामला, नगर निगम ने पार्किंग खाली करने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के विकासनगर में पार्किंग में खड़ी गाड़ियां न हटाने पर नगर निगम ने मलबे से इस पार्किंग की सड़क को ही बंद कर दिया। इससे पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियां अंदर फंस गई हैं। इस मामले को लेकर शनिवार को काफी हंगामा भी हुआ।
नगर निगम के अनुसार सुरेंद्र जनरल स्टोर के पास करीब 12 गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग की सुविधा देने के लिए नगर निगम ने लोगों से आवेदन मांगे थे। लेकिन किसी ने पार्किंग के लिए आवेदन नहीं किया। दूसरी ओर इस पार्किंग में लगातार गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने भी पार्षद रचना भारद्वाज के साथ मौके का दौरा किया था। कुछ लोगों ने पार्षद को पार्किंग खाली करवाने की मांग भी की थी। इसके बाद अभियंता ने सुपरवाइजर को इस पार्किंग को खाली करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम की टीम ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के मालिकों को फोन कर हटाने को कहा। इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पार्किंग से गाड़ियां हटा दीं। हालांकि, कुछ अन्य लोग मौके पर आए लेकिन गाड़ियां नहीं हटाईं। निगम टीम ने दोपहर 2 बजे तक का समय दिया लेकिन फिर भी गाड़ियां नहीं हटीं। इसके बाद नगर निगम टीम ने पार्किंग बाहर जेसीबी से मलबा डालकर इसकी आवाजाही बंद कर दी। इस पर काफी हंगामा भी हुआ। पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने वाले लोगों ने सवाल उठाए कि नगर निगम एक ओर तो पार्किंग सुविधा नहीं दे पा रहा है दूसरी ओर जो पार्किंग बनी भी है, उसमें भी गाड़ियां खड़ी नहीं होने दी जा रही है। हालांकि, निगम टीम ने कहा कि शुल्क देने पर ही पार्किंग सुविधा मिलेगी। इसमें जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह पार्किंग के लिए आवेदन तक नहीं कर रहे हैं। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें