शिमला। पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय शिमला में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों को चुनाव को लेकर चल रही पार्टी की तैयारियों के बारे में बताया। मंडल स्तर पर किस तरह से तैयारियां करनी हैं, लोगों को किस तरह केंद्र की नीतियों के बारे में अवगत करवाना है, इन सबको लेकर लंबी चर्चा की गई। इससे पहले मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, भाजपा नेता सत्य प्रकाश मानक समेत सभी पदाधिकारियों ने नए संयोजन वीरेंद्र कश्यप का स्वागत किया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। मुख्य प्रवक्ता जगजीत सिंह बग्गा ने कहा कि आने वाले दिनों में भी मोर्चे की बैठकें आयोजित की जाएंगी। संवाद