फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठंडी फिजाओ में गानों की धुनों पर छोटे बच्चों और युवाओं ने की स्केटिंग

विज्ञापन
शिमला के आई स्केटींग रिंक में स्केटींग करते युवा। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक में लंबे ब्रेक के बाद हुआ शाम का सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को लंबे ब्रेक के बाद सुबह के सत्र के साथ शाम का सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और युवाओं ने ठंडी हवाओं के बीच में गानों की धुनों पर स्केटिंग का आनंद उठाया।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने की वजह से बर्फ की अच्छी परत जमनी शुरू हो गई है। ऐसे में अब आइस स्केटिंग क्लब की ओर से दोनों समय सुबह 8 से 10 और शाम को 6 से 7:30 बजे तक स्केटिंग के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अभी तक इस सीजन के 18 सत्र हो चुके हैं। जनवरी में जिमखाना और कार्निवल का आयोजन करना प्रस्तावित था, लेकिन लंबे समय से खराब मौसम के चलते इसे टाल दिया गया था। अब यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहता है तो इसे भी जल्द आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों की दौड़ फिगर स्केटिंग, मार्शल टीटो हॉकी के मैच सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बीते सीजन में आइस स्केटिंग रिंक में महज 36 सत्र ही आयोजित हुए थे। इस कारण शिमला का मौसम रहा था जो अपेक्षाकृत गर्म रहा था और बर्फबारी भी कम हुई थी। इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने के चलते और रिंक में बर्फ की परत भी जल्दी जमने के चलते यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीजन में ज्यादा सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें