फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार हाईब्रीड बीजों से होगी गेहूं की बिजाई, ब्लाकों के अलावा डिपुओं में भी मिलेगा बीज

Mon, 19 Oct 2020 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के किसान इस बार हाईब्रीड गेहूं का बीज अपने खेतों में बीज सकेंगे। कृषि विभाग कांगड़ा ने जिले में 20 हजार टन गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया है। इस बीज को विभाग ने जिले में चल रही विभिन्न ब्लाकों के साथ-साथ डिपुओं में भी पहुंचा दिया है, जहां से किसान इसे सब्सिडी पर खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अक्तूबर माह के अंत और नवंबर माह में गेहूं की बिजाई का कार्य जिला भर में शुरू होता है। ऐसे में किसानों को गेहूं के बीज के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने 20 हजार टन गेहूं का बीज विभिन्न डिपुओं और विक्रय केंद्रों में पहुंचा दिया है।

सब्सिडी के साथ किसान इस बीज को 1700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह हाईब्रीड बीज जिला कांगड़ा की रबी की फसल की परिस्थितियों को देखकर मंगवाया गया है, जिससे किसानों को अधिक पैदावार प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


कौन-कौन सी किस्में करवाई गई उपलब्ध
कृषि विभाग के अनुसार जिला कांगड़ा में इस बार एचडीटी-86, डब्ल्यूएच-1105, डब्ल्यूएच-1080, एचएस-542, एचएस-507, एचएस-562 सहित अन्य हाईब्रीड किस्मों का बीज उपलब्ध करवाया है।

जिला कांगड़ा में गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए इस बार 20 हजार टन हाईब्रीड बीज मंगवाया है। ब्लाकों और डिपुओं से किसानों को यह बीज सब्सिडी के साथ मुहैया करवाया जाएगा।  - डा. पीसी सैणी, डायरेक्टर, कृषि विभाग पालमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें