फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के मालरोड पर नाटी डालेंगी सैकड़ों महिलाएं

Thu, 24 Jan 2019 07:01 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड पर 25 जनवरी को सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक नाटी डालेंगी। नाटी में वामतट के 50 महिला मंडलों की करीब 500 महिलाएं भाग लेंगी। मनाली स्कूल में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा मनाली मालरोड में हौरन नृत्य भी होगा। इसके लिए विंटर कार्निवाल कमेटी ने सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। हालांकि, ये सभी कार्यक्रम विंटर कार्निवाल में होने थे, लेकिन बर्फबारी होने से नाटी के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता को स्थगित करना करना पड़ा था।

राइट बैंक की करीब 500 महिलाएं तीन जनवरी को नाटी डाल चुकी हैं। एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष रमन घरसंगी ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान बर्फबारी होने से वामतट की महिला मंडलों की नाटी और हौरन नृत्य को पूरा नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


इन सभी कार्यक्रमों के लिए मनाली के मालरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। इसमें नगर परिषद मनाली के कर्मचारी बर्फ हटाने में लगे हैं। एसडीएम ने कहा कि महिला की नाटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें