रेल मंत्रालय ने जिला ऊना को नया तोहफा दिया है। ऊना से चलने वाली नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस अब अंब अंदोरा से चलाई जाएगी। वीरवार को दोपहर 3:00 बजे चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी और गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा समेत लोअर हिमाचल के लोगों को अब अंब से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रायल ने रेल गाड़ी संख्या 22457/58 को ऊना से आगे अंब अंदोरा तक बढ़ाया है।
प्रत्येक वीरवार को यह नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस दोपहर 3:00 बजे चलेगी, जो ऊना में 3:45 बजे चलेगी और दिल्ली में 11:15 बजे पहुंचेगी और शुक्रवार सुबह 11:45 पर नांदेड़ साहिब पहुंचेगी।
शनिवार को नांदेड़ साहिब से 11:00 बजे ट्रेन चलेगी, दिल्ली में 1:15 बजे और ऊना में रात 9 बजे पहुंचेगी। अंब अंदोरा रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रविवार रात 10 बजे पहुंचेगी।