फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन की अंतिम यात्रा में उमड़े सैकड़ों

Wed, 26 Jun 2019 05:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन को सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। बुधवार सुबह दस बजे पंडित सुशील की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू हुई, जिसके बाद अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोगों समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन


वहीं, स्वतंत्रता सेनानी को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।

 प्रशासन की ओर से डीसी कांगड़ा, एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार जगदीश चंद शर्मा, डीएसपी देहरा लालमन शर्मा, एसएचओ पुरुषोत्तम धीमान ने पुष्प चक्र अर्पित किया। स्वतंत्रता सेनानी की अष्टभुजा ज्वालामुखी बौहन में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दौरान उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


अंत्येष्टि में स्थानीय भाजपा विधायक रमेश धवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं में सुधीर शर्मा, गोमा, अजय महाजन, केवल पठानिया आदि भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के लिए जेल गए स्वतंत्रता सेनानी प. सुशील रतन (95) का बीते सोमवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें