फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में होगा द ग्रेट खली शो, देश-विदेश के 45 पहलवान लेंगे भाग, राखी सावंत लगाएंगी ठुमके

Wed, 26 Jun 2019 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मंडी और सोलन के बाद द ग्रेट खली शो का रिंग अब धर्मशाला में लगेगा। पुलिस मैदान धर्मशाला में आदर्श भारत सेवा समिति द ग्रेट खली शो का आयोजन करेगी। शो के कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित हो रहे शो में देश-विदेश से 45 पहलवान भाग ले रहे हैं, जबकि बालीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत शो में डांस करेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा रिंग में हिमाचली पहलवान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। शो को लेकर विदेशी पहलवानों, हिंदी और पंजाबी गायकों के साथ बातचीत चल रही है। शीघ्र ही इनके नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे से साढ़े नौ बजे तक होने वाले शो में जहां पहलवान अपना दम दिखाएंगे। वहीं हिंदी और पंजाबी गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। शो में सेवन पठानिया (सतनाम) स्पेशल इनवाइटिंग सिंगर होंगे।

कार्यक्रम में जहां सेवन पठानिया दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं उनका सूफी गीत सुण सायियां का ऑडियो और वीडियो भी रीलीज होगा। वहीं पंजाबी गायक सेवन पठानिया ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित द ग्रेड खली शो में वह युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने वाले गीतों की मुख्य तौर पर प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें