फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले कनलोग में एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था। अगले उस उस बच्ची का सिर पास के जंगल में बरामद हुआ। इस मामले में अभी तक वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरे और पिंजरे लगाए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन
बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कनलोग में एक पांच साल की बच्ची को तेंदुए की ओर से उठा ले जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने इस घटना को प्रथम दृष्टया मानवाधिकार एक्ट 1993 का उल्लंघन माना है। साथ ही इस मामले में डीएफओ वन्यजीव शिमला से रिपोर्ट तलब कर ली है। मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले कनलोग में एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था। अगले उस उस बच्ची का सिर पास के जंगल में बरामद हुआ। इस मामले में अभी तक वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरे और पिंजरे लगाए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं और जरूरत होने पर भी रात में घर से निकलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें