वीकेंड पर पैक होने लगे राजधानी के होटल पैक
दो छुट्टियों के चलते पहुंचे शिमला पहुंचे हजारों सैलानी
लिफ्ट पर लगी रही भीड़, कई पार्किंग भी फुल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। शनिवार और रविवार को दो दिन की छुट्टी के चलते हजारों सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शुक्रवार को शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।
सर्कुलर रोड स्थित लिफ्ट पर भी शाम के समय सैलानियों की भीड़ लगी रही। शहर की कई पार्किंग भी फुल हो गईं। शनिवार को हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों के अनुसार विंटर सीजन में अच्छा कारोबार हो रहा है। यदि बर्फबारी होती है तो दिसंबर में ही शहर के होटल पैक हो जाएंगे। अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का पुर्वानुमान है, इसके बावजूद एकसाथ दो दिन की छुट्टी मिलने से सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर शुक्रवार दिन भर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों ने रिज पर घुड़सवारी का आनंद लिया।