फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को छुट्टी के चलते बर्फ में मस्ती करने कुफरी नारकंडा पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिवरात्रि की छुट्टी पर भी हिल्सक्वीन सैलानियों से सराबोर रही। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए भारी संख्या में सैलानियों ने कुफरी और नारकंडा का रुख किया। दोपहर बाद शिमला के एतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर भी सैलानियों का खूब जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

शिवरात्रि की छुट्टी के चलते इस हफ्ते वीकेंड के बाद भी शहर में सैलानियों की रौनक बरकरार है। राजधानी शिमला सहित कुफरी और नारकंडा में पिछले दिनों हुई अच्छी बर्फबारी भी सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है। मंगलवार को भारी संख्या में सैलानियों ने बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए शिमला से कुफरी और नारकंडा का रुख किया। सुबह दस बजे के बाद ढली से छराबड़ा की ओर पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुफरी और नारकंडा में पूरे दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों की आदम बढ़ने से कुफरी और नारकंडा में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए कुफरी नारकंडा पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दोपहर बाद रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल रही।
बड़ी संख्या में सैलानियों ने मालरोड और लोअर बाजार में खरीददारी भी की। प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वीकेंड के बाद भी शिमला में सैलानियों की रौनक बरकरार है जिससे कारोबार में तेजी आई है। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शिवरात्रि की छुट्टी के चलते मंगलवार को भी शहर में सैलानियों की खूब रौनक रही। शहर के होटलों में मंगलवार को करीब 50 से 60 फीसदी तक आक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें