फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशें खत्म होते ही राजधानी में भारी संख्या में पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ट रोड पर गाड़ियां पार्क होने से लगा जाम, शहर में 12 बजे ही फुल हो गईं पार्किंग
विज्ञापन

शिमला। सैलानियों के प्रदेश में प्रवेश को लेकर बंदिशें हटने के बाद पहले ही दिन राजधानी शिमला में सैलानी भारी संख्या में पहुंच गए। बुधवार को पहाड़ों की रानी सैलानियों से गुलजार हो गई। रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की भारी चहल पहल रही।
कार्ट रोड पर स्थित शहर की सबसे बड़ी कार पार्किंग दोपहर 12 बजे फुल हो गई। इसके बाद सैलानियों ने लिफ्ट से लेकर होटल हॉलीडे होम तक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दीं। इस कारण बार-बार ट्रैफिक जाम लगता रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से होटल हॉली डे होम तक पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद जाम की स्थिति में हल्का सुधार आया। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी बुधवार को पूरे दिन सैलानियों की लंबी कतारें लगी रही। सैलानियों ने शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा का भी रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 8 बजे तक चलेगी
मालरोड के लिए लिफ्ट
शिमला। राजधानी शिमला में सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने कार्ट रोड से मालरोड को जोड़ने वाली लिफ्ट का संचालन शाम 8 बजे तक करने का निर्णय लिया है। पहले लिफ्ट शाम 7 बजे तक चलाई जा रही थी, बीते कुछ दिनों से 7 बजे के बाद भी लिफ्ट के अप और डाउन काउंटर पर सैलानियों की भारी भीड़ के मद्देनजर समय बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें