फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन के लिए मांगी पुलिस की तीन रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब सीजन के लिए मांगी पुलिस की तीन रिजर्व
विज्ञापन

शिमला। जिले में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जवानों की तीन रिजर्व मांगी हैं। शिमला में सेब सीजन शुरू हो चुका है लेकिन अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। मंडी में सेब कम मात्रा में बिक रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह से सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा। इस सबसे अधिक प्रभाव जिला के ट्रैफिक सिस्टम पर पड़ता है। छोटी पिकअप गाड़ियों से लेकर ट्रक सेब की ढुलाई में लग जाते हैं। ट्रैफिक का बोझ सड़कों पर बढ़ जाता है। इसे नियंत्रण में करना काफी मुश्किल भरा काम रहता है। ऊपरी शिमला से आने वाली सेब की गाड़ियों को छराबड़ा के पास रोक दिया जाता है और बार- बारी उन्हें फल मंडी में गाड़ियों की क्षमता के अनुसार भेजा जाता है। सेब की गाड़ियों के लिए अलग से सड़क रूट तय करने पड़ते हैं। सेब के ट्रकों की चोरी और हादसों के ग्राफ को कम करने के लिए अतिरिक्त पुलिस की जरूरत रहती है। चेक पोस्टें बनाई जाती हैं जिसमें बाहर से आ रही गाड़ियों के दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस किए जाते हैं। एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि तीन रिजर्व मांगी गई है। जुलाई एक पहले सप्ताह में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें