फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शारदीय नवरात्र पर शहर के मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। मंदिर के हाल में सुबह 8:28 बजे मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद भक्तों ने पहले कालीबाड़ी हाल में मां काली के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर से ही हाल में प्रवेश किया। हजारों की तादाद में आए भक्तों ने यहां मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिक, सरस्वती और लक्ष्मी जी की पूजा कर आरती उतारी। देर शाम तक स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की यहां भीड़ लगी रही।
दशहरा उत्सव पर नहीं
होगी खेल प्रतियोगिताएं
स्पोर्ट्स कल्चर एंड वेलफेयर सोसायटी कोरोना महामारी के कारण इस बार विवि के खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं और दशहरा उत्सव नहीं मनाएगी। प्रधान राजीव ठाकुर और प्रेस सचिव नरेश कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर जाखू मंदिर में उत्सव को लेकर पुतले बनाए जा रहे हैं। पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें पटाखे और अन्य चीजें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें