फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला को जाम से बचाने के लिए बड़ी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू होगा। जेएनएनयूआरएम -2 के तहत नवंबर में मिलने वाली 65 बसें इस पहल का जरिया बनेंगी। एचआरटीसी 65 मिडी बसों के माध्यम से शहर के लोगों को नियमित और आरामदायक बस सुविधा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का मतलब लोगों को उम्दा स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाना है। ताकि लोग अपने निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें। इससे शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगा।

शहर में पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत शहर के लोगों को मिडी बसों में सफर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 फीसदी लोग करते हैं बसों में सफर

सिटी मोबिलिटी प्लान के आंकड़ों के तहत शहर के लोगों को डिमांड के अनुरूप पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है। शहर के 49 फीसदी लोग ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, बाकी लोग रोजाना आवाजाही के लिए अपने निजी वाहन प्रयोग करते हैं।

निजी वाहनों के कारण शहर में जाम और पार्किंग की समस्या गहरा रही है। शहर में मिडी बसें चलने के बाद सड़कों पर प्राइवेट व्हीक्ल खासकर चार पहिया वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या हल होगी।

छतों पर कैरियर की सुविधा
'आधुनिक सुविधाओं से लैस नई बसों के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इन बसों में लोग आरामदायक सफर कर सकेंगे। नवंबर में नई बसें पहुंचनी शुरू होंगी।'
- एचके गुप्ता, महाप्रबंधक शहरी परिवहन, बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें