राज्य के पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास को नवबहार में सरकारी भूमि पर किए कब्जे को एक हफ्ते में हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। सहायक आयुक्त के कोर्ट ने एक माह में अवैध निर्माण तोड़ने का फैसला सुनाया है।
विगत शनिवार को एक माह की मोहलत पूरी हो गई। सोमवार को नगर निगम की एपी ब्रांच ने पूर्व डीजीपी को पांच दिन का अंतिम अल्टीमेटम का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा है कि 31 अक्तूबर के बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा।
कोर्ट ने डीएस मन्हास को सरकारी भूमि पर बनाई 7.60 वर्ग मीटर की बाउंड्री वॉल तोड़ने के आदेश दिए हैं।