फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 300 रूटों पर 10 से 15 सीटर वाहन चलाएगा एचआरटीसी

Fri, 05 Jul 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से ड्राई लीज पर रूट परमिट प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण रूटों में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए योजना लाई जा रही है।

विज्ञापन


10 से 15 सीटर यह छोटी गाड़ियां परिवहन निगम के तय रुटों पर सेवाएं प्रदान करेंगी। इन रूटों को चिन्हित करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक चुने हुए प्रतिनिधियों से भी सुझाव लेंगे। करीब 300 रूट चिन्हित किए जाएंगे। 

ठाकुर ने दोबारा आईजीएमसी जाकर घायलों का हाल जाना और जानकारी दी कि घायलों सभी बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इनकी देखभाल के लिए परिवहन निगम ने पहले दिन से ही दो कर्मचारी अस्पताल में नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत चालक की बेटी, बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाएगा ट्रस्ट

उन्होंने एचआरटीसी के उन कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है जो अवकाश छोड़कर ओवरटाइम से लोगों को सेवाएं दे रहे हैं। परिवहन मंत्री ने झंझड़ी बस हादसे के दिवंगत चालक नरेश के घर जाकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को निगम की तरफ से सहायता राशि भी प्रदान की।

इस अवसर पर ठाकुर कुंज लाल दमोदारी ठाकुर सेवार्थ ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने भी नरेश के परिवार को ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। दिवंगत चालक की बेटी और बेेटे की आगे की शिक्षा का खर्च अब इसी ट्रस्ट की ओर से उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें