सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत कृषक भ्रमण कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला ग्रामीण के टभोग गांव का दौरा किया। उन्होंने सुरेश ठाकुर के खेतों का मुआयना किया, जिन्होंने प्राकृतिक कृषि में सब्जी उत्पादन किया है।
पद्मश्री सुभाष पालेकर भी राज्यपाल के साथ थे। टभोग गांव के लोगों ने सामूहिक तौर पर निर्णय लिया कि पूरा गांव अब प्राकृतिक कृषि करेगा। राज्यपाल ने किसानों को इस कृषि पद्धति के लाभ बताए और उन्हें इसे पूर्ण रूप से अपनाने का आग्रह किया।
पद्मश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि प्राकृतिक कृषि के मॉडल को दूरवर्ती गांव में देखकर उन्हें यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। यहां पहाड़ी गाय का पालन हो रहा है और और प्राकृतिक कृषि के मॉडल तैयार किए गए हैं।