मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और देहरादून आदि लंबे रूटों पर चलने वाली करीब 22 लग्जरी एसी बसों में सवारियों को 14 फीसदी छूट मिलेगी। एचआरटीसी ने पर्यटकों और आम लोगों को आकर्षित करने के लिए यह स्कीम शुरू की है।
एक माह तक चलने वाली छूट पांच जनवरी से लेकर चार फरवरी तब चलेगी। दरअसल सर्दी के दिनों में निगम की वोल्वो बसों में सवारियों की संख्या कम रहती है। ऐसे में निगम ने यह छूट आम लोगों को दी है। यह छूट उन्हीं सवारियों को मिलेगी जो मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार जाने वाली होंगी।
अगर कोई सवारी इन बसों में कुल्लू, मंडी या अन्य जगहों पर उतरती है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि स्कीम एक माह के लिए होगी और लोग व पर्यटक इसका लाभ पांच जनवरी से लेकर चार फरवरी तक उठा सकते हैं।
लोगों ने निगम के इस फसले का स्वागत किया है। भीम सिंह ठाकुर, लाल सिंह, उगम राम, जय सिंह, रमेश ठाकुर, दीवान सिंह, राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि घाटी के लोगों का अकसर दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार के बीच आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा।