फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jispa To Delhi Bus Service: जिस्पा से दिल्ली के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा शुरू, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

Wed, 24 Jul 2024 06:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

एचआरटीसी के कुल्लू डिपो ने लाहौल-स्पीति के जिस्पा से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस का संचालन शुरू किया गया। करीब 722 किलोमीटर लंबे सफर में अब यात्रियों खासकर पर्यटकों को बार-बार बस बदलने की दिक्कत नहीं आएगी। 
विज्ञापन
जिस्पा-दिल्ली वोल्वो बस सेवा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने लाहौल-स्पीति के जिस्पा से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। निगम ने करीब एक साल बाद दोबारा जिस्पा-दिल्ली रूट पर वोल्वो का संचालन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस का संचालन शुरू किया गया। करीब 722 किलोमीटर लंबे सफर में अब यात्रियों खासकर पर्यटकों को बार-बार बस बदलने की दिक्कत नहीं आएगी। पर्यटक दिल्ली से सीधे लाहौल-स्पीति की वादियों में आ सकेंगे। जिस्पा-दिल्ली के बीच वोल्वो बस सेवा पिछले साल 11 जुलाई 2023 से बंद थी। जिला कुल्लू और लाहौल के बीच भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में पथ परिवहन निगम को वोल्वो बस सेवा स्थगित करनी पड़ गई थी।

अब 24 जुलाई से दोबारा निगम ने जिस्पा-दिल्ली के बीच वोल्वो बस सेवा आरंभ कर दी है। इससे कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल की हसीन वादियों को निहारने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्हें बार-बार बस बदलने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस संबंध में परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो सेवा एक साल बाद आरंभ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से कब होगा बस का प्रस्थान
स्थान                                                                                            समय
जिस्पा शाम 05:30 बजे
केलांग शाम 07:00 बजे
मनाली रात्रि 10:30 बजे
कुल्लू रात्रि 11:40 बजे
मंडी रात्रि 01:30 बजे
सुंदरनगर रात्रि 02:20 बजे
चंडीगढ़ सुबह 05:30 बजे
दिल्ली से वापसी शाम 05:30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें