हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी) कंडक्टर यूनियन के बैनर तले सोमवार को आयोजित सम्मेलन में कंडक्टर यूनियन शिमला लोकल और कंडक्टर यूनियन शिमला ग्रामीण यूनिट के चुनाव हुए। सम्मेलन में कंडक्टर यूनियन की राज्य स्तरीय इकाई के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान कृष्ण चंद ने की। प्रांतीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सम्मेलन में मौजूद रहे। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन शिमला लोकल की कार्यकारिणी में प्रीत महेंद्र को अध्यक्ष, देश राज और विनोद कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रमेश कुमार प्रधान, अश्वनी कुमार और अनुज कुमार को उपप्रधान, साजू राम, राजीव कुमार और पंकज को सचिव, छवि राम और संजीव कुमार को सह सचिव, वेदप्रकाश प्रथम और वेद प्रकाश द्वितीय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जितेंद्र गौतम और जगदीश को संगठन सचिव, दीपक और देवेंद्र कुमार कानूनी सलाहकार, सुरेश, सुरेंद्र कुमार और संजय कुमार को मुख्य सलाहकार, अखिल और रोहित को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विकास कुमार, लवेश कुमार, अनिल कुमार, सोहन सिंह, शिवम, जितेंद्र, कपिल, सुधीर, पंकज, विपिन, अंशुल, रोहन, देशराज, यशपाल, विशाल, रंगीला राम, विकास कुमार, आशीष कुमार, कपिल कुमार और पंकज को कार्यकारिणी सदस्य चुना है। कंडक्टर यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि एचआरटीसी के कंडक्टरों को वेतन विसंगतियों के कारण प्रताड़ित होना पड़ रहा है। कंडक्टरों को रेस्ट रूम जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल रही। कंडक्टरों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कंडक्टर यूनियन गठित की गई है।
ग्रामीण इकाई से सुनील चुने गए अध्यक्ष
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन शिमला ग्रामीण की कार्यकारिणी में सुनील कुमार द्वितीय को अध्यक्ष, मनोहर लाल और कमल राज को उपाध्यक्ष, कर्म चंद को प्रधान, चमन लाल और समर सूद को वरिष्ठ उपप्रधान, अंकित कुमार द्वितीय, हर्षित शर्मा और अनिल कुमार को उप प्रधान, विकास राणा को सचिव, अमन रणौत और समीर शर्मा को सह सचिव, धर्मपाल को कोषाध्यक्ष, चमनलाल और अजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष, कमलकांत, राजेश कुमार, दीपेंद्र कुमार को संगठन सचिव, राजेंद्र कुमार, जालम सिंह और सुनील कुमार को कानूनी सलाहकार, जगवीर शर्मा और जोगिंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार, रमेश चंद और विनोद कुमार को सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा सुखदेव, बृजलाल और रवि जम्वाल को लेखा परीक्षक, राजेश कुमार, संदीप कुमार मीडिया प्रभारी, दीपक कुमार और मनोज को सह मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा अनम, अजय, सौरभ, मनु, मनोज कुमार, सुनील कुमार, चमन लाल, संत राम, भाग सिंह, विकास, तिलकराज, प्रशांत, सुरेश कुमार, भवन कुमार, हीरा लाल और जगत राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना है।