फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील वर्कर करेंगे एचआरटीसी मुख्यालय का घेराव

Thu, 25 Jul 2019 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचआरटीसी के पीस मील वर्करों ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। पीस मील कर्मचारी संगठन नौ अगस्त को शिमला स्थित मुख्यालय का घेराव करेगा। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। नौ अगस्त तक पीस मील कर्मचारी काले बिल्लों के बजाय लाल पटके लगाकर कार्यशालाओं में काम करेंगे।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने और इनके लिए बनाई गई नीति को लागू करने की लंबे समय से मांग कर रहा है। कई बार मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री और एचआरटीसी के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे गए हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं पूरी हो पाई है। अब तक सरकार और अधिकारियों ने संगठन के सदस्यों को वार्ता के लिए भी नहीं बुलाया है।

ऐसे में संगठन ने प्रदर्शन शुरू किया। पीस मील कर्मचारी कार्यशालाओं में काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे थे, लेकिन सरकार अभी भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में अब संगठन ने गेट मीटिंग का समय एक घंटा प्रतिदिन, आठ अगस्त तक लाल पटके लगाकर काम करने, नौ अगस्त को एचआरटीसी मुख्य कार्यालय और विधानसभा का घेराव करने का भी फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के सभी 933 पीस मील कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपधान टेक चंद, मुख्य सलाहकार राजेंद्र ठाकुर, पूर्ण चंद, खेम, हरी किशन, संजीव, संजय सेन, भास्कर, रंजीत, विवेक गुलेरिया, मुकेश, नवल किशोर, दलीप राणा, रविंद्र और विकास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें