फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की आज अहम बैठक, बढ़ सकती है अनुबंध कर्मियों की तनख्वाह

Sat, 11 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ सकती है। शनिवार को इस पर फैसला होने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचआरटीसी में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ सकती है। इन्हें अन्य विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों के बराबर वेतन मिल सकता है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शनिवार को धर्मशाला में एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी। कर्मचारी दो मुख्य मांगों पर अड़े हैं। इनमें निगम के अनुबंध चालकों-परिचालकों को विभागों की तर्ज पर वेतन देना और परिवहन निगम को रोडवेज बनाना शामिल है।  

अभी एचआरटीसी अनुबंध पर कार्यरत चालकों-परिचालकों को 7000 और 4000 रुपये मासिक वेतन दे रहा है। अन्य विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को 7810 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति का मानना है कि परिवहन निगम के कर्मचारी अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो प्रदेश सरकार दोहरे मापदंड क्यों अपना रही है?
विज्ञापन

एमडी के साथ भी हो चुकी बैठक

संयुक्त समन्वय समिति की मांगों को लेकर बीते सप्ताह एमडी के साथ बैठक हुई थी। - फोटो : फाइल फोटो
संयुक्त समन्वय समिति की मांगों को लेकर बीते सप्ताह एमडी के साथ बैठक हुई थी। इसमें एमडी ने कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा करने का आश्वासन नहीं दिया।

ऐसे में कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार कर 14 और 15 जून को काम छोड़ो आंदोलन करने का फैसला लिया। प्रदेश भर के चालक-परिचालक बसों को सड़कों के किनारे खड़ा कर आंदोलन में भाग लेंगे। दफ्तर का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।

मांगें मानीं तभी वापस होगा आंदोलन
एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर और सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बैठक बुलाई है। अगर बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला आता है तो आंदोलन को स्थगित किया जाएगा।  

8310 और 7810 रुपये वेतन मांग रहे कर्मी
एचआरटीसी में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी अन्य विभागों में अनुबंध कर्मचारियों की तर्ज पर 8310 और 7810 रुपये मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें