थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे लगाए गए ड्रम पर बैठ गई कि अचानक बच्ची इस ड्रम के साथ गहरी खाई में गिर गई।
- फोटो : Demo pic
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए लगाया गया ड्रम एक बच्ची की मौत की वजह बन गया। वीरवार देर शाम एक लड़की अपनी थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे लगाए गए ड्रम पर बैठ गई कि अचानक बच्ची इस ड्रम के साथ गहरी खाई में गिर गई।
इससे उसकी मौत हो गई। अब सवाल यह है कि ड्रम लगाने में किसने लापरवाही बरती थी। घटना वीरवार देर शाम हिमाचल के सिरमौर स्थित बडग़-रजाना सड़क मार्ग पर हुई। कांड़ो निवासी नौ वर्षीय दीक्षा पानी भरकर घर ले जा रही थी।
सड़क के किनारे पैरापिट के रूप में लगाए गए ड्रम पर वह थकान मिटाने के लिए बैठ गई। अचानक ड्रम सड़क से उखड़ गया और बच्ची समेत गहरी खाई में जा गिरा। समीप ही खतों में मक्की की बिजाई कर रहे एक किसान ने उसे गिरते हुए देख लिया।