फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरे एचआरटीसी कर्मचारी

Wed, 06 Aug 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने बुधवार को एचआरटीसी में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में एमडी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में शामिल परिवहन निगम के ड्राइवर-कंडक्टरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


11:00 से 2:00 बजे तक प्रदर्शन के दौरान शंकर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। मांग की कि बंद किए गए 18 रूटों के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। प्रबंधन को चेताया कि यदि तानाशाही फैसले लेने का क्रम जारी रहा तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र किया जाएगा।

उन्होंने निगम प्रबंधन पर राजनीतिक आकाओं के आगे घुटने टेकने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। अनुबंध पर रखे ड्राइवरों और कंडक्टरों को महज 4 से 6 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है जबकि उन्हें ग्रेड पे देने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन


इन हालात में बढ़ी महंगाई में कर्मचारियों को अपना और परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि संघ आने वाले समय में प्रदेश भर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। 10 अगस्त को कुल्लू, 11 को केलांग, 19 को नालागढ़ में एचआरटीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रबंधन के झूठे आश्वासन और गलत फैसलों को आम कर्मचारियों के समक्ष रखा जाएगा। मांगें न माने जाने की स्थिति में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें