फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC News: आमदनी बढ़ाओ, हर माह पहली तारीख को मिलेगा वेतन

Fri, 10 Nov 2023 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी को रोडवेज बनाने, सरकार की ओर से वेतन भत्तों और पेंशन की व्यवस्था करने, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी ईमानदारी से काम करके निगम की आमदनी बढ़ाएंगे तो हर महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन जारी की जाएगी। यह आश्वासन उन्होंने हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक में कर्मचारियों की मांग पर दिया। कोरोना काल के बाद इस महीने निगम के 12000 कर्मचारियों को वेतन और 7500 पेंशनरों को पेंशन पहली तारीख को मिला है।

विज्ञापन


निगम कर्मियों के साथ आए दिन मारपीट की घटनाओं को देखते हुए निगम कर्मियों को भी मेडिपर्सन एक्ट के दायरे में लाने की मांग पर प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता न करने का आश्वासन दिया और एक्ट लागू करने के लिए अध्ययन करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने और कार्यशालाओं में कलपुर्जों की कमी दूर करने का भी भरोसा दिया।

एचआरटीसी को रोडवेज बनाने, सरकार की ओर से वेतन भत्तों और पेंशन की व्यवस्था करने, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया गया। जेसीसी के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन ने हमारी मांगों को सही माना है।
विज्ञापन


आश्वासन दिया है कि निगम के स्तर पर पूरी होने वाली मांगों को पूरा करने का प्रयास होगा। जो मांगें सरकार के स्तर पर हल हो सकती हैं उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में जेसीसी के प्रतिनिधि समर चौहान, खेमचंद, हरीश पराशर, जगदीश चंद ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें