फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के निलंबन पर ठप कर दिया कामकाज

Tue, 01 Jul 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो में तैनात चालक के निलंबन के खिलाफ सोमवार को निगम के चालकों-परिचालकों ने ढली स्थित कार्यशाला में बसें रोक दी। दोपहर करीब दो बजे चालक परिचालक संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले ढली वर्कशाप में धरना- प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


समिति के महासचिव हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि शिमला ग्रामीण डिपो में कार्यरत चालक टिक्कम सिंह प्रबंधन से दो महीने की छुट्टी मांग कर घर गया हुआ था। चालक को प्रबंधन की ओर से इस शर्त पर छुट्टी दी गई थी कि स्टाफ की कमी होने पर उसे वापिस ड्यूटी पर बुला लिया जाएगा।

चालक जब छुट्टी काट कर वापस पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसे निलंबित कर दिया गया है। ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ ढली वर्कशाप में धरना- प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान वर्कशाप में खड़ी और डीजल भरवाने आई शिमला ग्रामीण डिपो और लोकल डिपो की बसें अंदर ही फंस गई।
विज्ञापन


बहाल कर दी हैं चालक की सेवाएं

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अवतार सिंह का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चालक को विभागीय कार्रवाई में निलंबित किया गया था। फिलहाल चालक की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सोमवार को डिपो की बसों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें