फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों लिए अच्छी खबर, लैप्स नहीं होंगे अवकाश

Wed, 19 Dec 2018 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों की छुट्टियां अब खत्म नहीं होंगी। 2018 के बचे उनके साप्ताहिक अवकाश अब उन्हें 2019 में मिलेंगे। इन मांगों को लेकर बुधवार को हिमाचल परिवहन मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। ढालपुर के परिधि गृह में हुई मुलाकात में एचआरटीसी के चालकों ने 2018 के साप्ताहिक अवकाश को 2019 में समायोजित करने मांग की है।

विज्ञापन


इसे लेकर चालकों ने मंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा है। परिवहन मंत्री ने संज्ञान लेते हुए परिवहन के प्रबंध निदेशक को फोन पर चालकों के अवकाशों को अगले वर्ष समायोजित करने के आदेश दिए। निगम में चालकों-परिचालकों की कमी के चलते बचे हुए साप्ताहिक अवकाश को 2018 में समाप्त किया जा रहा था।

विज्ञापन

इसके विरोध में सभी डिपो के चालकों, परिचालकों ने 21 दिसंबर से अवकाश पर जाने के लिए आवेदन किया था। ऐसे में पूरे प्रदेश में निगम की बसें खड़ी हो जाती। इसी मसले को लेकर निगम केकर्मचारी खासकर चालक-परिचालकों ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बड़ी राहत दी है।

संघ के प्रदेश महामंत्री राज कुमार रत्न व प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान प्रदेश सचिव अशोक वर्मा, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, महेश्वर सिंह, कर्म चंद, विनय कुमार, धनदेव, सुनील कुमार व टेक चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें