फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के समक्ष रखीं गन्ना उत्पादकों की मांगें

Wed, 19 Dec 2018 04:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में पांवटा के किसानों का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के कृषि मंत्री प्रकाश पंत से मिला। इस दौरान सिरमौर के हजारों गन्ना उत्पादकों की लंबित शुगर मिल से बकाया राशि, गन्ना खरीद को भारतोल कांटे स्थापित करने समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


हिमाचल सीमा से लगते उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मंगलवार देर शाम विधायक की अगुवाई में कुलदीप सैणी, अविनाश सैणी, चरनजीत सिंह और मोहन सिंह सहोता समेत कई किसानों का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा। 

विधायक ने पांवटा के गन्ना उत्पादकों की समस्याएं मांगें वित्त एवं कृषि मंत्री के समक्ष रखीं। पिछले कई वर्षों से पांवटा दून क्षेत्र के गन्ना किसान उत्तराखंड के डोईवाला शुगर मिल में गन्ना भेज रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पांवटा में चार जगह गन्ने की भार तुलाई होती है। गन्ना तोलकर किसानों से खरीदा जाता रहा है लेकिन इस वर्ष किन्हीं कारणों से अभी तक गन्ने की खरीद नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

सीएम जयराम से फोन पर करवाई कृषि मंत्री की बात

उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार किया। मंत्री ने इस मसले पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। हर वर्ष की तरह पांवटा में चार स्थलों पर गन्ना तोल कांटे स्थापित होंगे। मंत्री ने कहा कि पांवटा के गन्ना उत्पादकों की लंबित बकाया राशि भी शीघ्र प्रदान करवाई जाएगी। 

पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने फोन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उत्तराखंड के कृषि मंत्री की सीधी बात करवाई। मुख्यमंत्री ने भी पांवटा के गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों व समस्याओं का निराकरण होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें