फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस अड्डे में करंट से एचआरटीसी चालक झुलसा

विज्ञापन
कुल्लू के बस स्टैंड में करंट से झुलसा चालक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी बस अड्डे में शनिवार सुबह एचआरटीसी का बस चालक करंट लगने से झुलस गया। पीछे करते समय बस बिजली की तार से लग गई। इसके बाद चालक को करंट लग गया। करंट लगने के बाद चालक बस में छटपटा गया। इसके साथ ही बस के टायर में आग लग गई। आग से झुलसे चालक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे एचआरटीसी में डैहर निवासी चालक नरेश कुमार सुबह करीब दस बजे बस को एक तरफ लगाने के लिए इसे पीछे कर रहा था। इस बीच बिजली की तार से बस छू गई। इसके बाद चालक को जोरदार झटका लगा। करंट के चलते बस के टायर में भी आग लग गई। बस से धुआं उठते ही लोग मौके पर दौड़े। चालक को छटपटाता देख अफरा-तफरी मच गई। चालकों ने दमकल विभाग को सहायता के लिए कॉल लिया। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और टायर में लगी आग को बुझाया। घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। घायल चालक को अन्य कर्मचारियों ने उपचार के लिए अस्पताल लाया। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिजली के तार से कई हादसे हो चुके हैं।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बिजली की तारों से करंट लगने से चालक झुलसा है। उसकी टांगें करंट से जल गई है। वह बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की तार नीचे थी। इसके चलते हादसा हुआ। इस संबंध में एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें