हिमाचल पथ परिवहन निगम की मानें तो बैजनाथ डिपो में 77, पालमपुर में 109, नगरोटा बगवां में 88, धर्मशाला में 136 और देहरा बस डिपो में 153 के करीब ऑर्डनरी, वोल्वो, डीलक्स, जेएनयूआरएम और टैंपो ट्रैवलर बसें हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम कांगड़ा की अधिकतर बसें रोड टैक्स भरे बिना ही दौड़ रही हैं। इसके चलते परिवहन विभाग ने एचआरटीसी को नोटिस जारी कर रोड टैक्स भरने के लिए कहा है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, आरटीओ कांगड़ा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास अभी तक रोड टैक्स भरने के लिए पैसा नहीं आया है। जैसे ही पैसा आएगा, बसों का रोड टैक्स भर दिया जाएगा। - अनूप राणा, डीएम, धर्मशाला डिवीजन