उन्होंने छात्राओं से जीवन में परिश्रम करने और देश भक्ति का जज्बा पैदा कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जैसे महान लोगों की जीवनी को पढ़ें।
कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को स्वच्छता की सेवा के रूप में मना रहे हैं। स्वच्छता के बाद प्रधानमंत्री ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया है। स्वच्छता को उन्होंने तन-मन और बुद्धि की स्वच्छता से जोड़ने की बात कही।
इसके लिए नियमित तौर योग करने की शिक्षा दी। छात्रा हर्षिता ने राज्यपाल से उनके स्कूली जीवन के बारे में पूछा। इसके अलावा छात्रा दिशा, शिवानी और दिव्या आदि ने टूटू, मल्याणा, संजौली, शोघी और ठियोग से स्कूल पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को उठाया।
कहा कि इन रूटों पर सरकारी बसों की बहुत कमी है। कुछ छात्राओं ने शौचालयों के रखरखाव संबंधित समस्या को भी उठाया। राज्यपाल ने भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास होगा।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्कूल दौरे के दौरान पुस्तकालय में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इसके अलावा छात्रावास को हवादार बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल की गतिविधियों के लिए पांच लाख देने की घोषणा। छात्राओं से कहा कि निजी स्कूलों से अच्छे परिणाम दें। अच्छा प्रदर्शन करने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
कहा कि यहां आने का उनका उद्देश्य केवल बच्चों से बातचीत करना और उनके विचारों को जानना है। वह स्कूल बच्चों से बातचीत का यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। इस दौरान स्कूल की छात्राओं वैदिका, रजनी और आयशा ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।