कुछ साल तक उन्होंने मुंबई में एक वाहन निर्माता कंपनी में काम किया। इसी बीच, उनके पिता का अकस्मात निधन हो गया। इसके चलते नौकरी छोड़कर हमीरपुर आना पड़ा। इसके बाद उन्होंने करीब दो साल तक एनआईटी हमीरपुर में अनुबंध पर कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाया। इसी बीच उनका चयन एचआरटीसी में वर्क मैनेजर के पद पर हो गया।
वह वर्तमान में एचएचआरटीसी हमीरपुर में डीडीएम के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। डीडीएम विवेक लखनपाल का कहना है कि उन्हें पहाड़ों में घूमना और कैंप में रात बिताने तथा साइकिल का बचपन से ही शौक है। वर्तमान में नौकरी और परिवार की जिम्मेवारियों के चलते मुश्किल से समय निकाल पा रहे हैं। हालांकि, वह हर रविवार को लोकल में साइकिलिंग करते हैं।