फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-केलांग रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू, अटल टनल रोहतांग से होगी आवाजाही

Tue, 02 Mar 2021 01:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
कुल्लू-केलांग बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-केलांग बस सेवा मंगलवार से फिर शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग की टीम ने सोमवार को बस के साथ केलांग और मनाली के बीच सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सड़क को बस की आवाजाही के लिए दुरुस्त पाया गया था। इसके बाद कुल्लू-केलांग रूट पर मंगलवार से यात्रियों को नियमित रूप से बस की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।। पिछले दिनों अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ व साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से यह बस सेवा बंद थी।

विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि सड़क दुरुस्त पाने जाने के बाद मंगलवार से बस सेवा आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते 26 फरवरी से बस सेवा को बंद किया गया था। कुल्लू से केलांग के लिए चलने वाली बस का समय सुबह 7:18 बजे रहेगा। मनाली से यही बस नौ बजे केलांग के लिए रवाना होगी। उदयपुर से कुल्लू की तरफ आने वाले बस सुबह 7:30 बजे चलेगी। केलांग से यही बस 10.30 बजे कुल्लू के लिए रवाना होगी। बस में सफर करने के लिए यात्री टिकटों की बुकिंग उदयपुर, केलांग, कुल्लू में करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें