फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की जान से खिलवाड़: छह की जगह पांच टायरों के सहारे ही दौड़ा दी एचआरटीसी बस

Tue, 19 Apr 2022 02:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

एचआरटीसी की ओर से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सरकारी बसें आधे रास्ते में ही हांफ रही थीं और अब कुछ रूटों पर बसों को छह के बजाय पांच टायरों के सहारे दौड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
पांच टायरों के सहारे ही दौड़ा दी एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की ओर से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सरकारी बसें आधे रास्ते में ही हांफ रही थीं और अब कुछ रूटों पर बसों को छह के बजाय पांच टायरों के सहारे दौड़ाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला  पठानकोट-सनवाल रूट पर देखने को मिला। बस में पिछले चार टायरों की जगह तीन टायर ही थे। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चुराह के युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पठानकोट से सनवाल के लिए छह टायरों वाली बस को पांच टावरों के सहारे ही दौड़ाया जा रहा है। अब इसे संबंधित चालक-परिचालक की मजबूरी कहें या कोई अन्य कारण लेकिन लोगों को जिंदगियों को दांव पर लगाया जा रहा है। रमेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही सवारियों की जान पर भारी पड़ सकती है। युवाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अड्डा प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि यह बस पठानकोट डिपो की है। इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें