फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC बस हादसा: तड़पते घायल, जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद

Sun, 22 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईजीएमसी में घायलों को उपचार के लिए ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन: शनिवार। स्थान : आईजीएमसी में दोपहर के सवा एक बजे। चौपाल थरोच के समीप ब्रजोली पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त बस के घायलों को लातीं एंबुलेंस-निजी गाड़ियां और घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।
विज्ञापन


चारों ओर चीखपुकार का माहौल, जिसे देख किसी का भी दिल पसीज जाए। हादसे की सूचना अस्पताल प्रबंधन को मिल चुकी थी। प्रबंधन ने अपने स्तर पर तैयारियां करनी शुरू कर दीं।

इमरजेंसी मेडिसन वार्ड में डाक्टरों की टीम तैयार थी। हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके के लिए रवाना हुए, जबकि परिजन आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुट गया था। यह मौजूद हर शख्स की आंख नम थी।
विज्ञापन


अस्पताल में दोपहर सवा एक बजे के करीब तेजी से स्कार्पियो गाड़ी प्रवेश करती है। गाड़ी में से पांच साल के बच्चे को स्ट्रेचर में रखा जाता है और उपचार के लिए ले जाया जाता है। लेकिन कुछ ही मिनटों में सूचना मिलती है कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में खामोशी छा जाती है।

और अस्पताल में शुरू हो गया अव्यवस्थाओं का दौर

आईजीएमसी में घायलों को उपचार के लिए ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एकाएक निजी वाहनों व एंबुलेंस के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। एक के बाद एक घायलों को उपचार देने के लिए वार्ड में ले जाया जाता है। डाक्टरी उपचार मिलने के बाद आगामी जांच के लिए एक्सरे करवाने के लिए भेजा जाता है। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में अव्यवस्थाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इलाज के लिए यहां तरसते रहे।


जबकि दूसरी ओर परिसर के बाहर खड़े लोग अपने मरीजों की राह ताकते रहे। बस हादसे में घायल लोगों की आंखों तो किसी के सिर पर चोट लगी थी। कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनके बाजू व टांगों में अंदरूनी चोटें आई। इस दौरान पूरा इमरजेंसी वार्ड लोगों के कराहने से गूंज रहा था। उधर गंभीर घायल युवक को एचडीयू वार्ड भेजा गया। दोपहर ढाई बजे के करीब उसकी भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

तकनीकी कारणों की होगी जांच

घायल बच्चे को उपचार के लिए ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में घायल दो लोगों की आईजीएमसी में मृत्यु हुई है। बस में कुल 36 लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत दी गई है। तकनीकी कारणों की जांच की जाएगी। -रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त शिमला

25 लोगों को भेजा गया आईजीएमसी
एचआरटीसी बस हादसे में घायल 25 गंभीर घायलों को आईजीएमसी भेजा गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायलों का उपचार किया जा रहा है। कहा कि गंभीर मरीजों को प्राथमिकता पर पीजीआई भी रेफर किया जाएगा। - डा. राहुल राव डिप्टी एमएस आईजीएमसी

पौने आठ बजे शिमला से रवाना होती है बस
शिमला से थरोच कुटांगण बस पौने आठ बजे के करीब रवाना होती है। साढ़े दस बजे लोगों को हादसे की सूचना प्राप्त होती है। हादसे में घायल व्यक्ति को एमएलए की गाड़ी में अस्पताल लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें