शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में सैंज के साथ लगते लेलुपुल के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम की शिमला से थरोच के लिए चलने वाले बस शुक्रवार सुबह 8 बजे शिमला से थरोच के लिए निकली।
यह बस सैंज के लेलुपुल में सुबह के नाश्ते के लिए रुकती है, लेकिन यहां से करीब 100 मीटर पहले ही पुलिया पर बस लुढ़क गई और सड़क से बाहर हो गई। इसमें चालक, परिचालक समेत कुल 18 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग अपनी गाड़ियों में घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग लेकर गए। उधर, एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।
घायलों की सूची
घायलों की पहचान रीना (40) पत्नी सुरेंद्र सिंह, गांव गमाह नेरवा, कृष ठाकुर (14) पुत्र नरेंद्र ठाकुर, गांव समराड़ा तहसील चौपाल, रामेश्वरी (34) पत्नी नरेंद्र ठाकुर, गांव समराड़ा, कुन्नी देवी, पत्नी महान राम गांव धाता तहसील नेरवा, मीरा (31) पत्नी राकेश गांव थरोच तहसील नेरवा, राकेश (43) पुत्र मंगत राम गांव थरोच, सुंदर सिंह (45) पुत्र कमाल चंद, गांव भंगाल तहसील नेरवा, गीता वर्मा (42) पत्नी दिनेश वर्मा, गांव बशनोग, तहसील ठियोग, बबिता (26) पुत्री राजिंदर सिंह, गांव झिकनी पुल चौपाल, जय लाल (50) गांव खंगाल तहसील नेरवा, काली बहादुर (50) पुत्र झरके, वीरेंद्र (24) पुत्र रोशन लाल, गांव घुराड़ी, तहसील नेरवा, प्रवीन कुमार पुत्र जन्म सिंह, गांव रोपड़ी, तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा, परिचालक सत्यदेव शर्मा (38) पुत्र मोती राम, गांव पालिका, इंद्रा (42) पत्नी राकेश, गांव चौरी पराला, तहसील ठियोग, सौरभ (18) पुत्र जितेंद्र चौहान, गांव देहिया तहसील नेरवा, प्रदीप कुमार पुत्र बलदेव राम, गांव पुखरा जिला चंबा, चालक अजय ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर, गांव नाकोड़ा, तहसील चौपाल जिला शिमला घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया।