फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के सैन की सेर में पलटी सरकारी बस, 19 यात्री घायल

Sat, 04 Jan 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला-नाहन-पांवटा सड़क पर सैन की सेर के समीप शनिवार शाम एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, इसकी जांच जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस (एचपी18बी-6393) शिमला से पांवटा साहिब रूट पर चलती है। नाहन पहुंचने से पहले ही सैन की सेर नामक स्थान पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। बस पलटने के बाद घायलों में से ही किसी ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

इसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। कुछ घायलों को निजी वाहनों में भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में लगभग चालक और परिचालक समेत लगभग 26 यात्री सवार थे। इनमें से करीब डेढ़ दर्जन को चोटें आई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सक डॉ. बाबा ने बताया कि दो घायलों को आब्जवेशन के लिए दाखिल किया गया है, जबकि अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा दिया गया है। अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के लिए विस अध्यक्ष राजीव बिंदल, उपायुक्त आरके परूथी, एसपी अजय कृष्ण शर्मा पहुंचे। 

घायलों की सूची
हादसे में चालक कर्मचंद पुत्र परसा राम निवासी भरड़वान, परिचालक कुलदीप चंद पुत्र टेकू राम निवासी टिक्कर, रविंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी बड़ग रेणुकाजी, पंकज शर्मा पुत्र वीरबल निवासी कोटी कतरोऊ शिलाई, संदीप पुत्र हरि नारायण निवासी सराहां, कुलदीप पुत्र चानणू कोटी उतरोऊ शिलाई, आरूषी, सुरजन, विनोद पुत्र चानण सिंह शिलाई, अभिनव पुत्र विनोद कुमार, रेखा निवासी शिलाई, संजय कुमार पुत्र माणु राम कोटखाई, मेघराज पुत्र मन बहादुर निवासी नेपाल, रमन पुत्र बृजभूषण निवासी बलदेव नगर आमवाला, अनुराधा निवासी रामपुर बुशहर, राजेश पुत्र रत्न लाल, वैभव  पुत्र राजेश, शशि शर्मा पुत्र राजेंद्र निवासी बलदेव नगर आमवाला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें