फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार

Sat, 04 Jan 2020 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। वर्ष 2020 के शुरू होते ही राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। यह कर्ज आठ जनवरी 2030 तक 10 साल में चुकाया जाएगा। प्रधान सचिव वित्त की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इस कर्ज को लेने का कारण कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन-भत्तों को चुकाना है हालांकि, इसका कारण विकास कार्य बताया गया है। इसके लिए राज्य सरकार अपनी प्रतिभूतियों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से बेचेगी। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने तंज कर कहा कि जनवरी में ही 500 करोड़ का कर्ज लेना प्रदेश की अर्थव्यवस्था की पूरी पोल खोलता है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार हांफने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कोई भी वित्तीय सहायता दो सालों से केंद्र सरकार से नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश सरकार केंद्रीय नेताओं की आवभगत में जुटी रही, पर उसे इसका कोई भी लाभ आज दिन तक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें