फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के 14 चालक और 73 परिचालक नियमित

Sun, 23 Dec 2018 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में अनुबंध आधार पर तैनात 14 चालकों तथा 73 परिचालकों को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नियमित किया गया है। मंत्री ने कहा कि चालक व परिचालक पथ परिवहन निगम की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और समय- समय पर उन्हें देय वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। कार्यशाला स्टॉफ के नियमितीकरण और पदोन्नतियों की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों से निगम को लाभ की स्थिति में पहुंचाने के लिए ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। उधर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर और महामंत्री कुलदीप ठाकुर ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद एचआरटीसी में सरकार, प्रबंधन और कर्मचारियों में वार्ता के द्वार खुले हैं। लगातार सार्थक संवाद के साथ चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें