फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लापता लोगों की तलाश के लिए चलेगा विशेष अभियान

Sat, 22 Dec 2018 09:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी आसिफ जलाल ने शनिवार को दक्षिण रेंज के पांच पुलिस जिलों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में अधिकारियों को लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


साथ ही पासपोर्ट वेरीफिकेशन को प्राथमिकता के आधार पर करने, रात की गश्त और नाकेबंदी पर जोर देने को भी कहा गया। बैठक के दौरान अपराध के बदलते तरीके व लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई।

डीआईजी ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को विवेचना व पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक व गैजेट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


इसके अलावा हादसों में कमी लाने के लिए शराब पीकर, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और ओवर स्पीडिंग करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी बद्दी रानी बिंदु, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, एसपी सोलन मधु सुदन, एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा और एएसपी शिमला मनमोहन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें